जयपुर। राजस्थान में नई मतदाता सूचियों के अनुसार राज्य में अब चार करोड़ 72 लाख 56 हजार 247 कुल मतदाता हो गए हैं।प्रदेश में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम -2018 के तहत सोमवार को राज्य के 183 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर दिया गया है। इससे पहले 17 विधानसभा क्षेत्रों में दो जनवरी 2018 को मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर दिया गया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने बताया कि राज्य में 200 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूचियों के अन्तिम प्रकाशन के बाद प्रदेश में चार करोड़ 72 लाख 56 हजार 247 मतदाता हैं, जिसमें दो करोड़ 47 लाख छह हजार 888 पुरुष और दो करोड़ 25 लाख 49 हजार 359 महिला मतदाता हैं।
letest news , politics , politico24x7.com , best news today