जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मिले और राज्य बजट तथा विभिन्न अवसरों पर की गई कल्याणकारी घोषणाओं के लिए सीएम राजे का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। हमने सभी की जरूरतों का ख्याल रखते हुए ऐसे फैसले किए है जिससे लोगों के चेहरे पर मुस्कान आए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए होमगार्डों ने अपने मानदेय में की गई ऐतहासिक बढ़ोतरी के लिए मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। राजस्थान होमगार्ड कर्मचारी संगठन के प्रदेशाध्यक्ष झलकन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आए इन होमगाडर््स ने कहा कि विभाग के गठन के बाद से पहली बार किसी सरकार ने होमगार्डों का इतना मानदेय बढ़ाया है। इससे पूरे प्रदेश के 30 हजार से अधिक होमगाड्र्स तथा उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों की तुलना में भी राजस्थान में होमगार्डों का मानदेय अब बेहतर हो गया है। संगठन की विभिन्न जिला शाखाओं से आए पदाधिकारियों ने भी मालाएं पहनाकर मुख्यमंत्र
letest news , politics , politico24x7.com , best news today