राज्य विधानसभा की एकमात्र धौलपुर सीट के लिए 9 अप्रैल को हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत हुई है। रिकॉर्ड मार्जन से यानी करीब 38673 वोटों से भाजपा की शोभारानी कुशवाह ने कांग्रेस के बनवारीलाल शर्मा को हरा दिया है। भाजपा को यहां 62.15 प्रतिशत वोट मिले, जबकि कांग्रेस को महज 35.90 प्रतिशत वोट ही मिल पाए। - निर्वाचन विभाग ने शोभारानी की जीत की घोषणा कर दी है। - भाजपा की शोभारानी की यह जीत ऐतिहासिक जीत बताई जा रही है। धौलपुर के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी जीत दर्ज की है। - निर्वाचन विभाग के अनुसार भाजपा की शोभारानी कुशवाह को 91,548 वोट मिले, जबकि निकटतम कांग्रेसी प्रत्याशी बनवारीलाल शर्मा को 52875 वोट ही मिल पाए। यानी दोनों के बीच जीत का अंतर पहली बार इतना बड़ा रहा है। - जीत के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ राज्य में हमारी यह जीत हुई है। वोटर्स के लिए खोल दिए वसुंधरा ने महल के दरवाजे - जैसे ही चुनाव में जीत हुई, बड़ी संख्या में लोग धौलपुर में अपने महल में मौजूद वसुंधरा राजे को बधाई देने लोग वहां उमड़ पड़े। - पहली बार देखा गया कि महल के दरवाजे हर वोटर
letest news , politics , politico24x7.com , best news today