जयपुर। उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर जारी है। दिल्ली में दर्ज हुआ इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान। राजस्थान के सीकर जिले का फतेहपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। जहां लगातार तापमान माइनस तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चूरु में भी तापमान जमाव बिंदु के नीचे पहुंच गया। राजधानी जयपुर, कोटा, अजमेर में न्यूनतम तापमान लुढककर चार डिग्री दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण कई स्थानों पर सड़क और रेल यातायात पर बुरा प्रभाव पड़ा है। उत्तर भारत के कई भागों में शीतलहर जारी है। दिल्ली में कल इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम होकर चार दशमलव दो डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर में रात का तापमान शून्य से पांच दशमलव छह डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग में यातायात में आए दिन की बाधाएं भी कश्मीर घाटी में लोगों की कठिनाईयों को ठण्ड के इस मौसम में बढ़ा रही हैं। चंडीगढ़ में तापमान छह दशमलव छह डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे उत्तर प्रदेश में तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे चला गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान
letest news , politics , politico24x7.com , best news today