जयपुर। राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चन्द कटारिया ने दावा किया कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ काफी घटा है और कानून व्यवस्था की स्थिति पूर्ण नियंत्रण मेंं है। कटारिया ने सोमवार को विधानसभा में विधायक मामन सिंह के प्रश्न के जबाब में कहा कि थानों और पुलिस चौकियों की कमी है जिसे संसाघन मिलते ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिन थानों में चौपहिया वाहन खराब है उनको बदलने के लिए इस बजट में होने वालें प्रावधानों से वाहन खरीद कर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तिजारा क्षेत्र में अपराधों की संख्या 751 है। इसमें दो पुलिस चौकियां हैं और इनमें वाहन उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अलवर जिले में 38 पुलिस थानें एवं 47 पुलिस चौकियां है। गौ तस्करी पर नियंत्रण के लिए अलग से चौकियां स्थापित की गई हैं। उन्होंने कहा कि अबकी बार चौकियों को दुपहिया वाहन उपलब्ध करा दिए जाएंगे। कटारिया ने बताया कि संसाधन उपलब्ध होते ही नए थाने खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 200-250 नए वाहन थानों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए थानों के क्षेत्र में भी परिवर्तन
letest news , politics , politico24x7.com , best news today