राजस्थान सरकार - अशोक गहलोत तीसरी बार बने मुख्यमंत्री - सचिन पायलेट उप - मुख्यमंत्री राजस्थान का मुख्यमंत्री का ताज आख़िर तीसरी बार "अशोक गहलोत "के सर पर सज ही गया लेकिन ख़ास बात यह रही राजस्थान के पायलेट कहे जाने वाले " सचिन पायलेट " को भी उप-मुख्यमंत्री कांग्रेस आलाकमान द्वारा बनाया गया है . लम्बी मैराथन बैठको व् हटधर्मिता व् उपद्रव के बाद - राजस्थान में कांग्रेस सरकार को दो पायलेट मिल गये है | " मुख्यमंत्री की घोषणा होने के बाद अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी, जनता और विधायकों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि हम राजस्थान में सुशासन लाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के समय जो प्रोजेक्ट्स रोके गए थे उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा करें गे" वहीं उपमुख्यमंत्री चुने जाने के बाद सचिन पायलट ने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व अन्य का धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने अशोक गहलोत जी को राजस्थान का मुख्यमंत्री चुना। मेरा और अशोक जी का जादू पूरी तरह चल गया है और हम अब सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी हमारा लक्ष्य लोकसभा चुनाव में पार्टी को ज
letest news , politics , politico24x7.com , best news today