जयपुर। राजस्थान में उपचुनावों के नामांकन के साथ सियासी पार चढ़ने लगा है। इसी बीच अलवर से पर्चा भरने पहुंचे बीजेपी के उम्मीदवार जसवंत सिंह यादव। यहां उनके द्वारा जमा कराए गए एफीडेविट में उनकी संपत्ति करीब 4 करोड़ है। वहीं उनकी पत्नी की संपत्ति करीब 5 करोड़ रुपए है। बता दें कि जसवंत एक डॉक्टर है। जानें जसवंत सिंह यादव के बारे में... जसवंत सिंह यादव के पास करीब 44,000 रुपए नकद मौजूद हैं। वहीं वे तीस लाख की एक फॉरच्यूनर गाड़ी भी रखते हैं। इसके साथ करीब 3 लाख के गहने भी उनके पासे हैं। जमीन: कृषिभूमि कोटकासिम में 1.50 करोड़ की। 30 लाख का भिवाड़ी में वाणिज्यिक भवन और एक करोड़ के फ्लैट मकान। अगर उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो वो करीब 4,35,94,651 रुपए हैं। वहीं जसवंत की पत्नी किरन यादव के पास कुल 5.39 करोड़ की संपत्ति है। आयुर्वेद में ली है डॉक्टर की डिग्री बता दें कि जसवंत सिंह का जन्म 5 अगस्त 1953 में अलवर के पास कोटकासिम के शिलपता में हुआ था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से आयुर्वेदिक आयुर्विज्ञान की डिग्री ली है। वे राजस्थान सरकार में लेबर इम्प्लायमेंट डिपार्टमेंट से लेकर आईटीआई मिनिस्टर तक
letest news , politics , politico24x7.com , best news today