जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में अगामी उन्नतीस जनवरी को होने वाले दो लोकसभा एवं एक विधानसभा उपचुनाव में प्रचार प्रसार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, कई केन्द्रीय एवं राज्य मंत्रियों एवं पार्टी पदाधिकारियों सहित चालीस स्टार प्रचारकों की घोषणा की हैं। प्रदेश भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इन स्टार प्रचारकों की घोषणा की हैं। इन उपचुनावों में मोदी, शाह एवं राजे के अलावा केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय मंत्री पीयुष गोयल, सी आर चौधरी, अर्जुन राम मेघवाल, पीपी चौधरी, गजेन्द्र सिंह, राज्य के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। इसी तरह पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राम लाल, सह महामंत्री व्ही. सतीश, महामंत्री भूपेन्द्र यादव, प्रदेश प्रभारी अविनाशराय खन्ना, प्रदेश सह प्रभारी गोपाल शेट्टी, प्रदेश महामंत्री चन्द्रशेखर तथा सांसद दुष्यंत भसह एवं अर्जुन मीणा इन
letest news , politics , politico24x7.com , best news today