जयपुर | बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्म दिवस आगामी 15 जनवरी 2018 को " बसपा कार्यकर्त्ता जनकल्याणकारी दिवस के रूप में बनायेगे | बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्म दिवस { 15 जनवरी 2018 } को है | इस को लेकर प्रदेश कार्यलय पर आज कार्यकर्त्ता ओं की बैठक आयोजित की गई , जिसमे आगामी 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो के जन्म दिवस को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में बनाया जाने का निर्णय लिया गया | राज्य में होगे कई कार्यक्रम - बसपा के बैनर के तले राज्य में गरीब लोगो की सहायता के लिए शिविर लगाया जाएगा जिसमे गरीब लोगो को मेडिकल सेवा , गर्म कपडे आदी वितरित किये जायेगे | मीटिंग में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य प्रदेश प्रभारी व पूर्व मंत्री यूपी, एमएलसी मा. धर्मबीर सिंह अशोक जी ने कहा - लम्बे समय से राज्य में भाजपा और कांग्रेस विकास के नाम पर जनता से छल कर रही है अब राजस्थान की जनता इन भ्रष्ट लोगो के जुमलो से त्रस्त हो चुकी है राज्य की जनता बदलाव चाहती है | बसपा इस बार राजस्थान में पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है और समाज के दबे -कुचले ,मजदूर वर्ग के लोगो को प्रतम मानते हुवे उन के विकास के लिए प्रतिबद्ध है |
letest news , politics , politico24x7.com , best news today