बेंगलुरु। कर्नाटक में चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आज अपना घोषणा-पत्र जारी किया है। बेंगलुरू में हुए कार्यक्रम में बीजेपी की ओर से सीएम चेहरा बीएस येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर समेत अन्य नेताओं ने घोषणा-पत्र पेश किया। कर्नाटक भाजपा के प्रमुख और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येदियुरप्पा द्वारा जारी घोषणापत्र में कहा गया है कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो वह कांग्रेस शासन में राज्य की आर्थिक स्थिति के बारे में ‘श्वेत पत्र’ लाएगी। घोषणापत्र में अन्नपूर्णा कैंटीन शुरू करने की बात भी कही गयी है। पार्टी ने कहा है कि गायों की सुरक्षा से जुड़े गो सेवा आयोग को भी पुनर्जीवित किया जाएगा। भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने घोषणापत्र को दृष्टि पत्र बताते हुए कहा कि इसमें लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों को जगह दी गयी है। उन्होंने कहा कि तीन लाख से अधिक लोगों एवं विशेषज्ञों से राय - मशविरा करने के बाद घोषणापत्र तैयार किया गया है। राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 मई को चुनाव होंगे। मतों की गिनती 15 को होगी।
letest news , politics , politico24x7.com , best news today