झारखंड निकाय चुनावः राज्य के पांच नगर निगमों के अलावा कुल 29 नगर परिषद एवं नगर पंचायतों पर बीजेपी का कब्जा
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत के बाद कहा- विपक्षी दलों की गुमराह करने वाली राजनीति को करारा जवाब दिया है। झारखंड में 16 अप्रैल को नगर निकायों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के कुल 58 पदों के लिए पहली बार पार्टी आधार पर हुए चुनावों में भाजपा ने 26 पद जीत लिए। झारखंड के राज्य चुनाव आयुक्त एन एन पांडेय ने बताया कि राज्य के पांच नगर निगमों के अलावा कुल 29 नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए हुए चुनावों में भाजपा ने सर्वाधिक 15 पद अध्यक्ष के और दस पद उपाध्यक्ष के जीत लिए। रघुवर दास ने पार्टी को मिली एक बड़ी जीत के बाद कहा कि नगर निकाय चुनाव में जिस तरह से भाजपा उम्मीदवारों ने सभी पांच नगर निगमों में मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर जीत हासिल की है, वह दिखाता है कि राज्य में विपक्षी दल अपनी प्रासंगिकता खो रहे है। यह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के मेहनत की जीत है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों से राज्य सरकार ने गरीब, आदिवासी और शोषित तबकों के लिए कई काम किये हैं, यह जीत इसी का परिणाम है। हालांकि, शहर