जयपुर। राज्य के जोधपुर शहर में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग के दौरान सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद तुरंत उनके उपचार के लिए मुंबई से टीम आई। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने आज निर्देश दिया कि फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के उपचार का ध्यान रखा जाये। इसके अलावा मुख्यमंत्री राजे ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश एवं कांचीपुरम के प्रवास पर हैं। उन्होंने टेलीफोन पर जोधपुर जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि बच्चन की देखभाल और उपचार का पूरा ध्यान रखा जाये। बच्चन की जोधपुर में फिल्म शूभटग के दौरान कल देर रात तबीयत खराब हुई थी जिसके बाद उनका उपचार किया जा रहा है।
letest news , politics , politico24x7.com , best news today