संविधान में फेरबदल करने की इजाजत नहीं देगी कांग्रेस: राहुल गांधी नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज जनादेश रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को अपनी जरूरतों के अनुसार संविधान में फेरबदल करने की इजाजत नहीं देगी। राहुल ने कहा कि भाजपा ने संविधान पर हमला करने का नया फैशन अपनाया है। डा. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के लिए लड़ाई लड़ी और भाजपा के लोग इसे बदलना चाहते हैं। हम उन्हें चेतावनी देते हैं कि हम इसकी इजाजत नहीं देंगे। इससे फर्क नहीं पड़ता कि वे कितनी कोशिश करते हैं, हम उन्हें संविधान में फेरबदल नहीं करने देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने किसानों का ऋण माफ नहीं करने के लिए भाजपा पर हमला करते हुए कहा, भाजपा ने आपके पैसे चुरा लिये और अमीरों को दे दिये। उसने पूंजीपतियों को दिया गया 2.5 लाख करोड़ रुपये का ऋण माफ कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक आते हैं और भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा चुके पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदयुरप्पा एवं उनके चार पूर्व सहयोगियों के साथ मंच साझा करके भ्रष्टाचार पर बात करते
letest news , politics , politico24x7.com , best news today