भोपाल। केंद्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला कहा- वह लगातार चुनावी पराजयों से खीजकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को भी खतरे में डाल रही है। नरेंद्र सिंह तोमर के यहां स्थित कार्यालय से जारी बयान में उन्होंने कहा कि देश पर लम्भे समय तक राज करने वाली कांग्रेस इस काफी नाराज है। वह लगातार पराजयों के कारण वह परेशान हो गई है। और संवैधानिक संस्थाओं पर भी हमलों से नहीं चूक रही है। यही वजह है कि कांग्रेस उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव लायी और अब कर्नाटक राज्य में उत्तर दक्षिण जैसे मुद्दे उछाले जा रहे हैं, जो देश के लिए खतरनाक संकेत हैं। तोमर ने कहा कि कभी भगवा आतंकवाद का शब्द गढ़ने वाले कांग्रेस के नेता अब कह रहे हैं कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है। जबकि विकीलीक्स के जो दस्तावेज सामने आए थे, उसमें भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अमरीकी राजदूत के बीच चर्चा के अंश थे। इसमें हिंदू आतंकवाद का जिक्र था। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेताओं ने शिवभक्त लिंगायतों को हिंद
letest news , politics , politico24x7.com , best news today