नई दिल्ली। डोकलाम क्षेत्र में चीनी गतिविधियों में वृद्धि होने संबंधी मीडिया खबरों के बीच सरकार ने आज कहा कि पिछले साल अगस्त में वहां दोनों देशों द्वारा सैनिकों के हटा लिए जाने के बाद विवादग्रस्त स्थल और उसके आसपस कोई नया घटनाक्रम देखने को नहीं मिला है तथा वहां यथास्थिति कायम है। विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने राज्यसभा को बताया, डोकलाम क्षेत्र से 28 अगस्त 2017 को भारतीय और चीनी सैनिकों को हटा लिए जाने के बाद से विवादग्रस्त स्थल और इसके आसपास के क्षेत्र में कोई नया घटनाक्रम नहीं देखने को मिला है। क्षेत्र में यथास्थिति बनी हुयी है। उन्होंने कहा कि सरकार को चीन के समुद्री शक्ति बनने के कथित मंसूबे की जानकारी है। इस रणनीति के एक भाग के रूप में, चीन भारत की समुद्री सीमा के आसपास के क्षेत्र सहित हिंद महासागर में तटस्थ देशों में सपोर्ट बेस, बंदरगाह और अन्य ढांचागत सुविधाओं का विकास कर रहा है। सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि सरकार देश की सुरक्षा को प्रभावित करने वाले सभी घटनाक्रमों पर लगातार नजर रखे हुए है और इसकी सुरक्षा के लिए सभी उपाय करती है। मालदीव के बारे में पूछे गए एक अन्य
letest news , politics , politico24x7.com , best news today