जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि पार्टी से रूठे लोगों को मनाकर वापस पार्टी से जोडा जायगा। परनामी ने आज पार्टी कार्यालय में मंत्री समूह की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि किरोडी लाल मीणा के बाद हनुमान बेनीवाल सहित अन्य लोगों को भी मनाकर वापस पार्टी से जोडा जायगा। उन्होंने कहा कि किसी कारणवश कोई कार्यकर्ता नाराज होकर अलग हुआ है तो उसे फिर से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों के मददेनजर हुयी इस बैठक में पार्टी के मिशन 180 प्लस पर चर्चा की गयी। इस बैठक में प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों और संगठन को और अधिक सक्रिय करने पर चर्चा की गयी।उन्होंने कांग्रेस के हाईटेक होने और शक्ति ऑपरेशन पर पूछे गये सवाल पर कहा कि कांग्रेस देश में अपने पहचान के अस्तित्व के संकट से जूझ रही है और वह अब चार राज्यों तक ही सीमट कर रह गयी है। मीणा की घर वापसी के बाद मंत्रीमंडल में फेरबदल के संबंध में पूछे गये सवाल को टालते हुये उन्होनें कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है और वह जब चाहेंगी जरूरत पर फेरबदल कर सकती है। उन्होंने द
letest news , politics , politico24x7.com , best news today