राजस्थान। इस साल की शुरुआत में राजस्थान में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर उप चुनाव हुए थे। इन उप चुनावों में बीजेपी को तीनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। हार की वजह से सीएम वसुंधरा राजे को राजनीतिक विरोधियों के तीर झेलने पड़े थे। तब माना जा रहा था कि राज्य में पार्टी की पकड़ कमजोर हुई है। इससे निपटने के लिए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ‘सूरज गौरव यात्रा’ शुरू करने का फैसला किया है। अगले महीने यानी 15 अप्रैल से सीएम इस यात्रा की शुरुआत करेंगी। इस दौरान वो 80 दिनों तक राज्यभर का दौरा करेंगी। यात्रा में उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी के अलावा कई नेता होंगे। यात्रा के दौरान सीएम वसुंधरा राजे अपने पांच साल के कार्यकाल में किए गए कामों का लेखा-जोखा भी जनता के बीच रखेंगी और सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बारे में भी लोगों को बताएंगी। कहा जा रहा है कि सूरज गौरव यात्रा के दौरान बीजेपी के करीब 30 नेता विभिन्न जिलों में तीन-तीन दिन के प्रवास पर रहेंगे। इन नेताओं में भूपेंद्र यादव, अवनीश राय खन्ना, अशोक परनामी समेत कई विधायकों का नाम शामिल है। इस दौरान पार्टी के
letest news , politics , politico24x7.com , best news today