जयपुर, 27 सितम्बर। पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग को दो राष्ट्रीय पुरस्कारो से सम्मानित किया है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पर्यटन मंत्रालय द्वारा वर्ष 2015-16 के राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार वितरण के लिए आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद और केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री श्री के जे अल्फोन्स से राजस्थान की पर्यटन मंत्री श्रीमती कृष्णेन्द्र कौर दीपा और अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री निहाल चंद गोयल ने ये पुरस्कार ग्रहण किये। राजस्थान के पर्यटन विभाग को पर्यटन फिल्म्स श्रेणी में पर्यटन फिल्म प्रमोशन के लिए और बेस्ट स्टेट श्रेणी में पर्यटन के सवार्ंगीण विकास के लिए देश भर में दूसरे स्थान का पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार समारोह के बाद पर्यटन राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णेन्द्र कौर ने बताया कि राजस्थान पर्यटन के विश्व मानचित्र पर सिरमौर बन उभर रहा है। प्रदेश की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे की दूरदर्शी सोच के फ्लस्वरूप चलाये जा रहे पर्यटन ग्लोबल मी डिया कैम्पेन के लिए बनाई गई पर्यटन फिल्में और प्रचा
letest news , politics , politico24x7.com , best news today