"पिंकसीटी की गफ़्तगू" में संविधान व् समाजवाद के मूल्यों परिचर्चा - जयपुर । पिंकसीटी की गफ़्तगू की मासिक परिचर्चा आज बी 16 एम. एल. ऐ. क्वार्टर गोपीनाथ मार्ग, जालूपुरा में आयोजित की गई। परिचर्चा की जानकारी देते "पिंकसीटी की गफ़्तगू" के संयोजक मण्डल के सदस्य बसन्त हरियाणा ने बताया कि आज संविधान की प्रस्तावना के मूल्य समाजवाद पर चर्चा आयोजित की गई जिसमें मुख्यवक्ता के तौर पर समाजशास्त्री प्रोफेसर राजीव गुप्ता ने अपने विचार प्रकट करते हुए समाजवाद के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न समाजवादी विचारको के द्रष्टान्त देते हुए बताया कि निजी सम्पति की व्यवस्था को समाप्त करना समाजवाद का सबसे महत्त्वपूर्ण स्तम्भ है। पूंजीवाद व समाजवाद की तुलना करते हुए उन्होंने बताया कि पूंजीवाद व्यक्ति हित की बात करता है जबकि समाजवाद सामूहिक हित की बात करता है। भारतीय संविधान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवाद के बिना समानता,लोकतंत्र, न्याय,व्यक्ति की गरिमा जैसे मूल्य प्रभावहीन है। आज की परिचर्चा में मुख्य तौर पर राजस्थान नागरिक मंच के आर सी शर्मा, अनिल गोस्वामी, डॉक्टर राममनोहर
letest news , politics , politico24x7.com , best news today