नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में गुरूवार को एक फिर नया मोड आ गया। यहां पर प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष केश्व प्रसाद मौर्य सीएम की रेस से बाहर होने की खबर को सहन नहीं कर पाए। इसके चलते उनकी तबियत बिगड़ गई। मौर्य को RML अस्पताल के ICU में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उनको यूपी का सीएम चुनने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई है। प्रदेशाध्यक्ष मौर्य का ब्लड प्रेशर इतना बढ़ गया है कि उनको तुरंत दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया। नाम बाहर होने से मामला बिगड़ गया उल्लेखनीय है कि कि मौर्य के समर्थक उनको यूपी का मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे थे, लेकिन मौर्य का नाम इस रेस से बाहर होने के बाद मामला बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यूपी के प्रदेशाध्यक्ष केशव मौर्य को यहां पर मुख्यमंत्री चुनने की जिम्मेदारी दी है। अब मौर्य का कहना है कि जब उनको ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चुनने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई हैं तो वे भला उनका खुद का नाम कैसे इस पद के लिए पार्टी को बताएं। अादित्यना
letest news , politics , politico24x7.com , best news today