जयपुर। राजस्थान विधानसभा में सत्ता पक्ष ने किसानों के फसल रिणमाफी को लेकर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान उनके पास है, लेकिन कांग्रेस की तकलीफ का नहीं है। उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने संवादाताओं से कहा कि भाजपा सरकार पांच वर्षो के कार्यकाल के अंत तक प्रदेश के किसानों को ब्याज मुक्त रिण, रिणमाफी, अनुदान के रूप में 1.35 लाख करोड़ रूपये की सहायता दे देगी। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षो में सरकार ने संसाधनों को किसानों के कल्याण के लिये लगाया है। उन्होंने कहा कि पांच वर्षो में 1.35 लाख करोड़ से ज्यादा संसाधनों को किसानों के कल्याण के लिये लगा दिया जायेगा। बजट में 8 हजार करोड़ रूपये की रिणमाफी की घोषणा इसका हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हम पांच वर्ष के कार्यकाल के अंत तक 80 हजार करोड़ रूपये ब्याज मुक्त रिण उपलब्ध करायेंगे, जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस ने पूरे पांच वर्षो में 25 हजार करोड़ के रिण उपलब्ध कराये। भाजपा सरकार हर वर्ष किसानों की भलाई के लिये काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का निवारण तो हमारे पास है, लेकिन कांग्रेस की तकलीफों का
letest news , politics , politico24x7.com , best news today