नई दिल्ली। हेमंत सोरेन झारखंड के 11वें नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उन्होंने मोरहाबादी मैदान में शपथ ली। हेमंत सोरेन के साथ तीन मंत्रियों ने भी शपथ ली। इसमें दो कांग्रेस और एक आरजेडी से हैं। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में 81 सीटों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में बने कांग्रेस-RJD गठबंधन ने 47 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। सूबे के मुख्यमंत्री रहे रघुबर दास और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा भी चुनाव हार गए और बीजेपी को सिर्फ 25 सीटें हासिल हुईं। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी एकता की झलक भी दिखी। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, सीताराम येचुरी, डी राजा, डीएमके नेता स्टालिन, अशोक गहलोत और आप नेता सहित कई विपक्षी नेता मंच पर दिखे. झारखंड में बीजेपी की सरकार को हटाकर गठबंधन की सरकार बनी है। हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता विधायक आलमगीर आलम और RJD विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी कैबिनेट मंत
letest news , politics , politico24x7.com , best news today