जयपुर। राजस्थान सरकार ने महिलाओं पर अपराधों की रोकथाम के लिये भारतीय दंड संहिता में संशोधन का निर्णय लिया है। विधानसभा में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए यह बात की। राजे ने महिलाओं पर अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने भारतीय दंड संहिता के संशोधन का निर्णय लिया है। उन्होंने अपने जवाब में कुष्ठ रोगियों की पेंशन 1500 रूपये मासिक, होमगार्डस् के मानदेय को बढाने, 2500 होमगार्डस् की नई भर्ती, हेड कांस्टेबल के छह हजार पदों का सृजन करने, बजरी खनन की नई नीति, स्टार्ट अप नीति को बढाने के लिये भामाशाह तकनीकी हब और भामाशाह कोष की घोषणा की। राजे ने कहा कि बजट में छोटे एवं सीमांत किसानों के लिये 50 हजार तक के कर्ज की माफी की घोषणा से विपक्ष कांग्रेस को झटका लगा है। उन्होंने कहा कि किसानों की वर्तमान हालत के लिये कांग्रेस जिम्मेदार है। कांग्रेस ने 50 साल के शासन में किसानों के लिये कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि किसानों के किसानों के फसल रिण के निपटारे के लिये किसानों का रिण रहात आयोग भी बजट में घोषित किया गया था, जिसे वैधानिक दर्जा दिया जायेगा और एक बिल प
letest news , politics , politico24x7.com , best news today