Eid meeting ceremony was organized with discussion on the value of secularism in Pink City जयपुर 24 जून 2019 | पिंकसिटी की गुफ़्तगू की मासिक परिचर्चा में आज धर्मनिरपेक्षता के मूल्य पर चर्चा का आयोजन किया गया व इसके उपरांत ईद मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए "पिंकसिटी की गुफ़्तगू" की संचालन समिति के सदस्य बसन्त हरियाणा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि परिचर्चा व ईद मिलन समारोह का आयोजन जालूपुरा विधायक निवास में किया गया। परिचर्चा के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार सुधांश मिश्र ने धर्मनिरपेक्षता के मूल्य पर अपने विचार अंतरष्ट्रीय परिपेक्ष में रखते हुए यूरोप व भारत के संदर्भ में अंतर बताते हुए कहा कि यूरोप में धर्म व राज्य का कोई सम्बन्ध नही है दूसरी और भारत मे राज्य द्वारा सभी धर्मों के प्रति समभाव की नीति है। परिचर्चा के उपरांत ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता व रंगकर्मी मौजूद थे।इस अवसर पर सभी ने साम्प्रदायिक सद्भाव व भाईचारा बनाने पर जोर देते हुए कहा कि हमे सभी धर्मो के त्यौहार मिलजुल कर ब
letest news , politics , politico24x7.com , best news today