दिल्ली। देश के निर्यात में लगातार चौथे महीने गिरावट आई है। नवंबर महीने में निर्यात में 0.34 फीसदी की गिरावट आई और यह करीब 26 अरब डॉलर का रहा। दूसरी तरह लगातार छह महीने से आयात में भी गिरावट का सिलसिला बरकरार है। आपको बता दें कि नवंबर महीने में आयात में करीब 11 फीसदी की गिरावट आई और यह कुल 38 अरब डॉलर का रहा। नवंबर 2018 में यह 17.58 अरब डॉलर था जो इस साल 12.12 अरब डॉलर पर आ गया। बता दें कि आयात और निर्यात में गिरावट के संकेत साफ हैं कि इंडस्ट्री में सुस्ती छाई है और यह समस्या गहराती जा रही है। नवंबर महीने में भारत का कुल निर्यात 26 अरब डॉलर का रहा था और कुल आयात 38 अरब डॉलर का था। हालांकि पिछले साल के मुकाबले व्यापार घाटे में गिरावट आई है। बता दें कि निर्यात के घटने से व्यापार घाटा बढ़ेगा जो ठीक नहीं है। नीति निर्माताओं के लिए यह चिंता का विषय है। मांग में कमी होने के कारण औद्योगिक ऐक्टिविटी घट रही है, जिसके कारण प्रॉडक्शन घटा और कच्चे माल का आयात कम होने लगा। बता दें कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मुख्य रूप से पेट्रोलियम उत्पादों, आभूषणों और चमड़ा उत्पादों के निर्यात में गिरावट की वजह स
letest news , politics , politico24x7.com , best news today