दिल्ली। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री रहा। 1992 से अब तक यह दूसरा मौका है, जब दिसंबर में राजधानी का तापमान इतना नीचे गया है। दिल्ली की सर्दी ने इस बार दिसंबर में ही 22 सालों का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच सिर्फ 2.2 डिग्री अंतर का ही रहा। बता दें कि मंगलवार को नजफगढ़ दिल्ली में दिन के समय सबसे अधिक ठंडा रहा। राजधानी का तापमान फिलहाल कई पहाड़ी शहरों से भी कम दर्ज किया गया है अधिकतम तापमान 11 डिग्री हो गया है। मौसम विभाग ने और तापमान में गिरावट की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार, इससे पहले 28 दिसंबर 1997 को राजधानी का तापमान 11.3 डिग्री रहा था, जो सबसे कम है। 1992 से अब तक यह दूसरा मौका है, जब दिसंबर में राजधानी का तापमान इतना नीचे गया है। राजधानी दिल्ली से शीतलहर का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। हाड़तोड़ ठंड के आगे लोग अब लाचार नजर आ रहे हैं। अधिकतम तापमान पिछले 22 सालों में इतना नीचे कभी नहीं आया, जबकि 27 सालों का यह दूसरा सबसे कम तापमान रहा है। पिछले 24 घंटों से सूर्य की हल्की सी रोशनी तक दिल्ली-एनसीआर में नहीं पहुंची है। बुधवार को भी
letest news , politics , politico24x7.com , best news today