भाजपा में शोक की लहर नई दिल्ली | भाजपा पार्टी के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी का आज शाम सात बजे दिल्ली एम्स में निधन हो गया | मदन लाल सैनी को फेफड़ों में इंफेक्शन होने के कारण पिछले दिनों एम्स में भर्ती करवाया गया था। [caption id="attachment_9862" align="alignnone" width="819"] मदन लाल सैनी[/caption] मदन लाल सैनी को 2018 में अशोक परनामी के बाद भाजपा राजस्थान का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था लोकसभा चुनावों में मदन लाल सैनी के नेतत्व में भाजपा ने 25 में से 25 लोकसभा सीट पर जीत हासिल कि थी | शुक्रवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एम्स में पहुंचकर मदन लाल सैनी के हालचाल जाने थे। फेफड़ों में इन्फेक्शन होने के कारण उनको बीते दिनों दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया था। जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ ने बताया कि आज करीब 7:00 बजे बीजेपी अध्यक्ष ने अंतिम सांस ली। पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत सभी भाजपा नेताओं ने सैनी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी के पार्थिव देह दर्शन का कार्यक्रम हुआ तय - आज रात्रि 10
letest news , politics , politico24x7.com , best news today