अलवर। लोकसभा उपचुनाव में राजनीतिक पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने चुनाव प्रचार की कमान सम्भाल ली है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ओर कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने अलवर पहुँच कर पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी ने नेताओ से बैठक के बाद चुनावी सभाएं शुरु कर दी है। दोनो पार्टियों के नेताओ ने अपनी अपनी जीत का दावा किया है।अलवर लोकसभा उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होता दिखाई दे रहा है। इसलिए दोनों पार्टियां चुनाव प्रचार में पूरा दमखम के साथ जुट गई और चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने आज अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अकबरपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया और भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल को जमकर कोसते हुए कहा भाजपा के कुशासन से आम जनता त्रस्त हो गई। इसलिए जनता इस उपचुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। मीडिया से बात करते हुई उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तीनो जगह अलवर, अजमेर ओर मांडलगढ़ से उपचुनाव जीत रही है। भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा लोगो को धमका कर वोट मा
letest news , politics , politico24x7.com , best news today