दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर हमाल - आरोपी गिरफ्तार - दिल्ली सचिवालय में केजरीवाल पर हमला - देश की राजधानी नई दिल्ली में आज मंगलवार 20 नवंबर को मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के सर्वेसर्वा अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। सचिवालय के भीतर सीएम पर मिर्ची पाउडर फेंका गया। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के दौरान मिर्ची पाउडर उनकी आंख में भी गया, जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों के पास ले जाया गया। घटना के वक्त धक्का-मुक्की भी हुई थी, जिसमें उनका चश्मा भी टूटा। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से भागने की फिराक में था। पर सचिवालय में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे धर दबोचा। उसकी शिनाख्त 40 वर्षीय अनिल कुमार शर्मा के रूप में हुई है। वह दिल्ली के नारायणा इलाके का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह सीएम को जान से मारने आया था। उसका मकसद तो उन पर गोली चलाना था। वह इस बाबत फेसबुक पोस्ट भी कर चुका था। यह घटना दोपहर दो बजकर 10 मिनट के आसपास की है। तीसरे माले पर सीएम तब लंच के लिए जा रहे थे, जबकि शर्मा विजिटर्स एरिया में इंतजार कर रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह सिगरे
letest news , politics , politico24x7.com , best news today