नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत बचाओं रैली में हिस्सा लेने के लिए देश के कोने-कोने से लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं। प्रियंका गांधी ने रामलीला मैदान की रैली में अपने भाषण की शुरुआत मेरे नेता राहुल गांधी से की। प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में मोदी सरकार के खिलाफ करारा हमला बोला है। प्रियंका ने कहा ये देश एक आंदोलन से उभरा है। भाजपा के 6 वर्षो के राज के बाद जीडीपी पाताल पर है। छोटा व्यापारी नाखुश है। बीजेपी है तो 4 करोड़ नौकरियां नष्ट हैं। फिर भी हर बस स्टॉप हर इश्तेहार में मोदी मुमकिन है। गांधी ने कहा कि भाजपा है 100 रुपये प्याज़ मुमकिन है। 4 करोड़ नौकरी नष्ट होना मुमकिन है। 15000 किसानों की आत्महत्या मुमकिन है। भाजपा है जो कानून देश के खिलाफ है मुमकिन है। भाजपा है तो हमारे पीएसयू का बिकना मुमकिन है। प्रियंका ने अपने भाषण में उन्नाव की घटना को याद दिलाया। पीड़ित परिवार का दुखड़ा सुनाया. उन्होंने कहा कि जब मैंने एक छोटी सी बच्ची से पूछा कि बड़ी होकर तुम क्या बनोगी तो पहले तो उसने कुछ नहीं किया लेकिन बाद में उसने कहा कि जो वकील से बड़ा होता है। भारत बचाओ' रैली का मक
letest news , politics , politico24x7.com , best news today