नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। प्रियंका का आरोप है कि मुझे रोका गया है। मुझे गला दबाकर पुलिस वाले ने रोका। मुझे पकड़कर धकेला गया। इसके बाद गिर गई थी। मुझे लेडी पुलिस अधिकारी ने रोका था। इसके बाद मैं एक कार्यकर्ता के साथ स्कूटर पर बैठ कर गई। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज लखनऊ दौरे पर थी। स्थापना दिवस के मौके पर प्रियंका ने नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर पर मोदी सरकार और राज्य की अन्य विपक्षी पार्टियों का मुखर विरोध किया। कार्यक्रम के बाद प्रियंका गांधी पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिवार से मिलने के लिए निकलीं। लेकिन लखनऊ पुलिस ने 1090 चौराहे पर उनका काफिला रोक लिया। दारापुरी के परिवार से मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने मीडिया से बात की। हालांकि प्रियंका एक स्कूटी पर जाती नजर आईं। जिस वक्त प्रियंका गांधी का काफिला रोका गया तो उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हमें सड़क पर रोकने का कोई मतलब नहीं है। यह एसपीजी का नहीं बल्कि यूपी पुलिस का मुद्दा है।" प्रियंका ने पुलिस पर उन्हें अनावश्यक रूप
letest news , politics , politico24x7.com , best news today